सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह

धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने इंसानियत को पेश किया है। मेयर ने हादसे का शिकार बने एक अज्ञात व्यक्ति की मदद की और उनको तुरंत अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह

धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने इंसानियत को पेश किया है। मेयर ने हादसे का शिकार बने एक अज्ञात व्यक्ति की मदद की और उनको तुरंत अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। मेयर की तत्परता से घायल को वक्त पर डाक्टरी सहायता मिल गयी। अब मेयर के इस कार्य की तारीफ और चर्चा हो रही है।

मिली खबर के अनुसार बीते बुधवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान धनबाद के मेयर संजीव सिंह पुलिस लाइन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति पर पड़ी। घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेयर ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने के बाद मेयर स्वयं वहां मौजूद रहे और डॉक्टरों की टीम से घायल का बेहतर एवं तत्काल इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने चिकित्सकों से घायल की स्थिति की जानकारी ली और इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बड़े चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया। मेयर की पहल पर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को आगे के इलाज के लिए रवाना कराया गया।

मेयर संजीव सिंह की इस संवेदनशील पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आम लोगों की सेवा और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। घायल व्यक्ति की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी। मेयर की तत्परता से दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM