पाकुड़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौ*त

पाकुड़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौ*त

पाकुड़ शहर के गांधी चौक इलाके में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूटी पर सवार एक युवक स्कूल बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

मृतक की पहचान तलवाडांगा निवासी मृदुल साहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मृदुल जियो मार्ट में डिलीवरी बॉय के तौर पर कार्यरत था और उसी की आय से पूरे परिवार का गुजारा चलता था। बेटे का शव देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बदहवास नजर आए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अव्यवस्थित यातायात पर फूटा गुस्सा

दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। लोगों का आरोप है कि गांधी चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई सख्ती नहीं है और नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहन बेखौफ होकर गुजरते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं।

गुस्साए लोगों ने सड़कों पर बैरिकेड लगाकर कई मार्गों पर यातायात रोक दिया। इससे शहर के मुख्य रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

नगर थाना के सामने उग्र प्रदर्शन, बाजार ठप

आक्रोशित भीड़ बाद में नगर थाना के सामने पहुंच गई, जहां टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की। करीब 10 बजे के बाद हालात और बिगड़ गए, जब लोगों ने बाजार बंद करवा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जिससे शहर की व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गईं।

पुलिस का आश्वासन, मुआवजे की मांग

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, मृतक के परिजन 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM