सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव को राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव को राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

खूंटी जिले के बहुचर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका मंजूर कर ली।

अदालत ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी तय की हैं। आदेश के अनुसार, आरोपी को 25 हजार रुपये के दो निजी बांड जमा करने होंगे और अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, उन्हें मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय के साथ पूरा सहयोग करना अनिवार्य होगा।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप और अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने अदालत में दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को इस मामले में जानबूझकर फंसाया गया है। बचाव पक्ष का तर्क था कि प्राथमिकी में आरोपी का नाम नहीं है और न ही अन्य अभियुक्तों के बयान में उनका कोई उल्लेख मिलता है।

इसके अलावा, अधिवक्ताओं ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि पर्याप्त साक्ष्य के बिना ही आरोपी को मामले में शामिल किया गया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया, जिससे आरोपी को फिलहाल राहत मिल गई है।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM