साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

SP को मिली गुप्त सूचना पर साइबर DSP के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पहली कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में की और एक आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फोन-पे पर 999 रुपए कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर लिंक स्वीकार करने को कहते थे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासेठिया निवासी हासीम अंसारी (28), रतनिया निवासी सैयद अंसारी (31), करमाटांड़ के ताराबहाल निवासी कोसर अंसारी (26) और अफताब हुसैन (19) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को केनरा बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। इसके अलावा फोन-पे पर 999 रुपए कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर लिंक स्वीकार करने को कहते थे। जैसे ही पीड़ित मैसेज स्वीकार करता, फर्जी एप के जरिए उसके खाते से रकम उड़ाने की कोशिश की जाती थी।

गिरफ्तार हासीम अंसारी पूर्व में भी कांड संख्या 40/26 में आरोपी रह चुका है - पुलिस

इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हासीम अंसारी पूर्व में भी कांड संख्या 40/26 में आरोपी रह चुका है। आशंका है कि इनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
Oct 04, 2026, 8:05:00 PM
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
Oct 04, 2026, 8:00:00 PM
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
Oct 04, 2026, 7:35:00 PM
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
Oct 04, 2026, 7:30:00 PM