जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार

जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार

जामताड़ा : जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी आरटीओ ई-चालान के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर, बैंक अधिकारी बनकर और फोनपे कैशबैक का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। 

जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है - SP शंभू कुमार सिंह

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव, नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर गांव और जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरेश मंडल (25 वर्ष), प्रल्हाद कुमार मंडल (26 वर्ष), खगन दां (22 वर्ष), उत्तम नाग (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

तीन अलग-अलग तरीकों से करते थे ठगी

1. आरटीओ ई-चालान के नाम पर ठगी - समरेश मंडल और प्रल्हाद कुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान के नाम से एपीके फाइल इंस्टॉल करने का संदेश भेजते थे। इसके जरिए लोगों की निजी और गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी की जाती थी।

2. फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी - खगन दां पर बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करने और उनसे एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर रकम उड़ाने का आरोप है।

3. फोनपे कैशबैक का झांसा - उत्तम नाग पर फोनपे पर 2,999 रुपए कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजकर लोगों को एक्सेप्ट करने के लिए कहने और इसके माध्यम से ठगी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, समरेश मंडल के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 35/22 में मामला दर्ज है। वहीं खगन दां के खिलाफ कांड संख्या 70/21 एवं 56/25 में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक हीरालाल महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी

पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी दिया।इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अनजान व्हाट्सएप लिंक, फर्जी चालान एपीके और कैशबैक के लालच में न आएं। अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

चैनपुर CHC में कुपोषण प्रबंधन को लेकर ANM व CHO को दिया गया प्रशिक्षण
चैनपुर CHC में कुपोषण प्रबंधन को लेकर ANM व CHO को दिया गया प्रशिक्षण
Nov 20, 2026, 7:30:00 PM
जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार
जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार
Nov 20, 2026, 7:15:00 PM
आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ज्वेलर्स के साथ बैठक
आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ज्वेलर्स के साथ बैठक
Nov 20, 2026, 7:00:00 PM
बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
Nov 20, 2026, 6:47:00 PM
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
Nov 20, 2026, 6:45:00 PM
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 20, 2026, 6:30:00 PM
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
Nov 20, 2026, 6:15:00 PM
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
Nov 20, 2026, 6:00:00 PM
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
Nov 20, 2026, 5:50:00 PM
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
Nov 20, 2026, 5:45:00 PM