ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन

जमशेदपुर के निवासी एवं मार्शल आर्ट के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रविशंकर ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर झारखंड एवं जमशेदपुर का नाम गौरवान्वित किया है।

ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के निवासी एवं मार्शल आर्ट के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रविशंकर ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर झारखंड एवं जमशेदपुर का नाम गौरवान्वित किया है। रविशंकर, ब्लैक बेल्ट फोर्थ डैन, सेल्फ डिफेंस मास्टर एवं झारखंड ताइक्वांडो एकेडमी एंड सोशल एक्शन के डायरेक्टर हैं।

विगत 9 अगस्त 2026 को तेलंगाना राज्य के हैदराबाद स्थित गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में एक विशेष ताइक्वांडो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था

विगत 9 अगस्त 2026 को तेलंगाना राज्य के हैदराबाद स्थित गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में एक विशेष ताइक्वांडो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 533 प्रतिभागियों ने एक साथ लगातार 50 मिनट तक विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न प्रकार के किक, पंच, ताइक्वांडो ब्लॉक एवं अन्य आत्मरक्षा तकनीकों का सामूहिक प्रदर्शन शामिल था। इस ऐतिहासिक सामूहिक प्रदर्शन में जमशेदपुर के रविशंकर ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनने का गौरव प्राप्त किया।

संयुक्त आयोजन मेंटर रेड्डी के नेतृत्व में रेड्डी इंटरनेशनल ताइक्वांडो एकेडमी व सुमन आर्ट थिएटर द्वारा किया गया था

इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन मेंटर एम जयंत रेड्डी के नेतृत्व में रेड्डी इंटरनेशनल ताइक्वांडो एकेडमी एवं सुमन आर्ट थिएटर द्वारा किया गया था। उल्लेखनीय है कि श्री एम. जयंत रेड्डी इससे पूर्व भी कराटे एवं ताइक्वांडो के विभिन्न आयोजनों में लगभग 30 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रविशंकर कराटे में इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट, ताइक्वांडो में नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं

रविशंकर कराटे में इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट, ताइक्वांडो में नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। साथ ही ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, गतका एवं मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक हैं। उनके 100 से ज्यादा ब्लैकबेल्ट स्टूडेंट एवं राष्ट्रीय पदक विजेता हैं। रविशंकर ने कहा कि यह उपलब्धि वे अपने विद्यार्थियों, परिवार, सहयोगियों और पूरे जमशेदपुर एवं झारखंड को समर्पित करते हैं। उनका उद्देश्य ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को आत्मरक्षा एवं खेलों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
Nov 20, 2026, 6:15:00 PM
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
Nov 20, 2026, 6:00:00 PM
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
Nov 20, 2026, 5:50:00 PM
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
Nov 20, 2026, 5:45:00 PM
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
Nov 20, 2026, 5:30:00 PM
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
Nov 20, 2026, 5:00:00 PM
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
Nov 20, 2026, 4:45:00 PM
भारतीय कंपनियां कारोबार वृद्धि के लिए तेजी से AI और डिजिटल मॉडल में कर रहीं निवेश
भारतीय कंपनियां कारोबार वृद्धि के लिए तेजी से AI और डिजिटल मॉडल में कर रहीं निवेश
Nov 20, 2026, 4:30:00 PM
2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग
2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग
Nov 20, 2026, 4:11:00 PM
विद्यालय पहुंचने की जल्दबाजी बनी काल, प्रोजेक्ट हाईस्कूल वैशाली के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
विद्यालय पहुंचने की जल्दबाजी बनी काल, प्रोजेक्ट हाईस्कूल वैशाली के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
Nov 20, 2026, 4:00:00 PM