2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'उद्यमियों से संवाद' एवं 'एमओयू एक्सचेंज' समारोह में शामिल हुए।

2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'उद्यमियों से संवाद' एवं 'एमओयू एक्सचेंज' समारोह में शामिल हुए। आज के कार्यक्रम में दो लाख 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को लेकर उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग एवं उद्योग जगत के विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू का हस्तांतरण किया गया। 

आज के एमओयू करने वाले प्रमुख संस्थान है

- अडानी हाइड्रो एनर्जी सात लिमिटेड, 9,900 करोड़ रुपए।

- अडानी हाइड्रो एनर्जी 15 लिमिटेड 9,900 करोड़ रुपए।

- टोरेंट एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस प्रालि 7,684.94 करोड़ रुपए।

- ग्रीनको एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड 5,400 करोड़ रुपए।

- एनटीपीसी लिमिटेड 70 हजार करोड़ रुपए। 

- न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 70,000 करोड़ रुपए।

- फेडरेशन ऑफ एविएशन इंडस्ट्री इन इंडिया 12,500 करोड़ रुपए।

- सीटीआरएलएस 10 हजार करोड़ रुपए।

- रेनवियन (रामकी ग्रुप) 10 हजार करोड़ रुपए। 

- SAEL इंडस्ट्रीज लिमिटेड चार हजार करोड़ रुपए।

- सीपीए प्राइवेट लिमिटेड 3,500 करोड़ रुपए।

- M/S रश्मि मेटलर्जिकल इंडस्ट्री लिमिटेड तीन हजार करोड़ रुपए।

- राणा होल्डिंग लिमिटेड तीन हजार करोड़ रुपए।

- बगमेनिया सेमीकॉन दो हजार करोड़ रुपए। 

- M/S किविसा ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड 1,200 करोड़ रुपए।

मुख्यमंत्री ने कहा- 'उद्यमियों से संवाद' एवं 'MoU' एक्सचेंज' समारोह में आप सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उद्यमियों से संवाद' एवं 'एमओयू एक्सचेंज' समारोह में आप सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। विशेष रूप से सभी निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं और आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि बिहार पूरी तरह तैयार है। आप बिहार पर विश्वास करें, खुले दिल और दिमाग से बिहार में उद्योग को बढ़ाएं और बिहार की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। राज्य सरकार का संकल्प बिहार को देश के सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाले राज्यों में शामिल करना है। राज्य में 2.25 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव राज्य के प्रति उद्यमियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा लक्ष्य समृद्ध बिहार का निर्माण करना है। प्राचीन काल में भी बिहार ने भारत को स्वर्ण युग दिया है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी ऐतिहासिक विरासत, प्रतिभा और संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की नई इबारत लिखें।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की 2 प्रमुख चुनौतियां पानी और जनसंख्या रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की दो प्रमुख चुनौतियां पानी और जनसंख्या रही हैं। अब इन्हीं को राज्य की ताकत में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर बिहार की नदियों से निकलने वाली गाद के वैज्ञानिक प्रबंधन और उसके निर्माण कार्यों में उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। बिहार में गाद नीति बनायी गयी है। इससे एक ओर नदियों की गाद की समस्या का समाधान होगा, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों के लिए उपयोगी संसाधन भी उपलब्ध होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए नदियों के तटबंधों को और ऊंचा करने तथा व्यवस्थित करने सहित आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा- बिजली के क्षेत्र में लगभग 23 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली के क्षेत्र में लगभग 23 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। 1.82 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आज 11 हजार मेगावाट बिजली के लिए समझौता किया गया है। इसके लिए ऊर्जा विभाग को बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए परिवहन और लॉजिस्टिक्स के विभिन्न साधनों का विकास किया जा रहा है। राज्य में 12 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना है। 

बिहार को शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनाना है - मुख्यमंत्री

बिहार को शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनाना है। बड़े शैक्षणिक संस्थानों को बिहार में अपने संस्थान स्थापित करने चाहिए, क्योंकि बिहार स्वयं एक विशाल बाजार और प्रतिभाओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि बिहार में इको टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास के साथ-साथ माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी में भी भव्य निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा- राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाया जा रहा है। निवेश संबंधी प्रस्तावों को 30 दिनों के भीतर स्वीकृति देने की व्यवस्था की जा रही है। यदि निर्धारित अवधि में स्वीकृति नहीं मिलती है, तो 31वें दिन उसे स्वतः स्वीकृत मान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उद्यमियों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से मुक्त कर निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। यह जनता का राज है और जनता ही मालिक है। सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए कहा- पिछले छह वर्षों में 13 लाख सरकारी नौकरियां व 2 करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं

मुख्यमंत्री ने रोजगार और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में 13 लाख सरकारी नौकरियां और दो करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अबतक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल, पर्याप्त संसाधन, कुशल मानवबल और विशाल बाजार उपलब्ध है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल, पर्याप्त संसाधन, कुशल मानवबल और विशाल बाजार उपलब्ध है। राज्य सरकार निवेशकों के साथ साझेदारी में आगे बढ़ते हुए बिहार को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों से बिहार की विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में निर्माण करें, बिहार पर विश्वास करें और विकसित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव एवं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने अपने-अपने विभागों से संबंधित निवेश प्रस्ताव के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बियाडा के प्रबंध निदेशक व सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल वाई कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, निवेशक एवं उद्योग जगत से जुड़े हुए लोग व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Trending News

2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग
2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा- बिहार पर भरोसा करें, लगाएं उद्योग
Nov 20, 2026, 4:11:00 PM
विद्यालय पहुंचने की जल्दबाजी बनी काल, प्रोजेक्ट हाईस्कूल वैशाली के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
विद्यालय पहुंचने की जल्दबाजी बनी काल, प्रोजेक्ट हाईस्कूल वैशाली के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
Nov 20, 2026, 4:00:00 PM
खुली प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी, युवाओं को मिलेगा रोजगार और ट्रेनिंग का मौका, घोसी विधायक ने किया उद्घाटन
खुली प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी, युवाओं को मिलेगा रोजगार और ट्रेनिंग का मौका, घोसी विधायक ने किया उद्घाटन
Nov 20, 2026, 3:40:00 PM
'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित
'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित
Nov 20, 2026, 3:30:00 PM
एके सिंह कॉलेज जपला में क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
एके सिंह कॉलेज जपला में क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Nov 20, 2026, 3:15:00 PM
PM के दौरे के पहले बोले मुकेश सहनी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें नरेंद्र मोदी
PM के दौरे के पहले बोले मुकेश सहनी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें नरेंद्र मोदी
Nov 20, 2026, 3:01:00 PM
देवउठनी एकादशी : दशाश्वमेध घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
देवउठनी एकादशी : दशाश्वमेध घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
Nov 20, 2026, 3:00:00 PM
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM