'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित

आम उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने और बिजली बिल में राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना संचालित की जा रही है।

'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित

सहरसा : आम उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने और बिजली बिल में राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना संचालित की जा रही है। विद्युत विभाग ने सहरसा जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। जिले में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है।

योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है - इंजीनियर अमित कुमार

इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपए और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपए तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बैंक से लगभग 5.75 प्रतिशत ब्याज दर पर दो लाख रुपए तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

इंजीनियर अमित कुमार ने कहा- उपभोक्ता अपनी मासिक बिजली खपत के अनुसार सोलर संयंत्र की क्षमता का चयन कर सकते हैं

ऋण चुकाने की अवधि शहरी क्षेत्रों में चार से पांच वर्ष व ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ वर्ष निर्धारित की गई है। इंजीनियर अमित कुमार ने कहा कि उपभोक्ता अपनी मासिक बिजली खपत के अनुसार सोलर संयंत्र की क्षमता का चयन कर सकते हैं। प्रतिमाह 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों के लिए एक किलोवाट, 300 यूनिट तक खपत करने वालों के लिए दो किलोवाट और 300 यूनिट से अधिक खपत करने वालों के लिए तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का संयंत्र उपयुक्त है।

सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए किया जा सकता है

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए किया जा सकता है। जरूरत से अधिक बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजित कराया जा सकता है। एक किलोवाट सोलर संयंत्र लगाने के लिए लगभग 100 वर्गफुट जगह की आवश्यकता होती है। उचित रखरखाव के साथ सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने जिले के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं। योजना की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित
'PM सूर्यघर योजना' की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027, सहरसा में अबतक 162 सोलर संयंत्र स्थापित
Nov 20, 2026, 3:30:00 PM
एके सिंह कॉलेज जपला में क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
एके सिंह कॉलेज जपला में क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Nov 20, 2026, 3:15:00 PM
PM के दौरे के पहले बोले मुकेश सहनी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें नरेंद्र मोदी
PM के दौरे के पहले बोले मुकेश सहनी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें नरेंद्र मोदी
Nov 20, 2026, 3:01:00 PM
देवउठनी एकादशी : दशाश्वमेध घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
देवउठनी एकादशी : दशाश्वमेध घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
Nov 20, 2026, 3:00:00 PM
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM