मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब पांच प्रतिशत कम हो गया है।

मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें

मुंबई : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब पांच प्रतिशत कम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:40 पर सोने का चार दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 4,725 रुपए या 3.71 प्रतिशत कम होकर 1,22,727 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। अबतक कारोबार में सोने ने 1,22,234 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,23,629 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी गई

वहीं सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी गई। चांदी का 4 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 8,231 रुपए या 5.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,49,251 रुपए प्रति किलो पर था। अबतक कारोबार में चांदी ने 1,48,034 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,51,183 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सोना 3.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,546 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41.68 डॉलर प्रति औंस थी। जानकारों ने कहा कि पिछले दो सत्रों में 6,000 रुपए से अधिक की भारी गिरावट के बाद, सोने पर अभी भी काफी दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स गोल्ड को 3,750 डॉलर के नीचे रुकावट का सामना करना पड़ रहा है,यह लगातार बिकवाली के दबाव को दर्शाता है।

US फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग एक अहम कारक होगी

उन्होंने आगे कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग एक अहम कारक होगी। डॉलर की मजबूती, महंगाई के अनुमान और फेड की पॉलिसी गाइडेंस से ही तय होगा कि बाजार किस दिशा में जाएगा। कुल मिलाकर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और उतार-चढ़ाव के बने रहने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.74 पर पहुंच गया है। यह मार्च 2025 के बाद डॉलर इंडेक्स का सबसे उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं जैसे यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM