भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत के पास मौजूद अमेरिकी ट्रेजरी सिक्योरिटीज की वैल्यू सितंबर महीने में बढ़कर 228.2 अरब डॉलर हो गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वाशिंगटन : भारत के पास मौजूद अमेरिकी ट्रेजरी सिक्योरिटीज की वैल्यू सितंबर महीने में बढ़कर 228.2 अरब डॉलर हो गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में ट्रेजरी सिक्योरिटीज की वैल्यू 219.7 अरब डॉलर थी, जिसमें सितंबर में लगभग 3.9 प्रतिशत यानी 8.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
अप्रैल में यह आंकड़ा 181 अरब डॉलर था, जिसके बाद से इसमें लगातार सुधार देखा गया है - मासिक आंकड़े
वहीं सितंबर 2025 की तुलना में होल्डिंग्स में 25.5 अरब डॉलर यानी लगभग 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मासिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में यह आंकड़ा 181 अरब डॉलर था, जिसके बाद से इसमें लगातार सुधार देखा गया है। मई में यह बढ़कर 181.3 अरब डॉलर, जून में 186.4 अरब डॉलर और जुलाई में 202.6 अरब डॉलर हो गया, और इसके बाद अगस्त तथा सितंबर में इसमें और बढ़ोतरी हुई।
अमेरिकी ट्रेजरी की प्रमुख विदेशी धारकों की सूची में अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के बीच भारत 14वें स्थान पर है
अमेरिकी ट्रेजरी की प्रमुख विदेशी धारकों की सूची में अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के बीच भारत 14वें स्थान पर है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी ट्रेजरी सिक्योरिटीज में कुल विदेशी होल्डिंग्स अगस्त के 9.32 ट्रिलियन डॉलर से घटकर सितंबर में लगभग 9.24 ट्रिलियन डॉलर रह गईं। जापान लगभग 1.06 ट्रिलियन डॉलर की होल्डिंग्स के साथ सूची में सबसे बड़ा धारक बना हुआ है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (985.8 अरब डॉलर) और मुख्य भूमि चीन (563.9 अरब डॉलर) का स्थान है। चीन की होल्डिंग्स अगस्त के 590.7 अरब डॉलर से कम हो गई हैं।
अमेरिका में दीर्घकालिक सिक्योरिटीज, अल्पकालिक अमेरिकी सिक्योरिटीज व बैंकिंग प्रवाह के जरिए कुल 261 अरब डॉलर की शुद्ध अंतरराष्ट्रीय पूंजी आई है
सितंबर के व्यापक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में दीर्घकालिक सिक्योरिटीज, अल्पकालिक अमेरिकी सिक्योरिटीज और बैंकिंग प्रवाह के जरिए कुल 261 अरब डॉलर की शुद्ध अंतरराष्ट्रीय पूंजी आई है। निजी विदेशी निवेश कुल 267 अरब डॉलर रहा, जबकि विदेशी सरकारी निवेश में 6 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी (आउटफ्लो) दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की ओर से दीर्घकालिक अमेरिकी प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की शुद्ध खरीदारी 186.7 अरब डॉलर रही।
सोर्स-आईएएनएस














