सीटों की फर्जी सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार में शामिल एनडीए की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला किया है।

सीटों की फर्जी सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार में शामिल एनडीए की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सह यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद राजभर ने एक बयान जारी कर अखिलेश यादव को अपनी चिंता करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव सुभासपा की कथित फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बजाय अपने गठबंधन और राजनीतिक मर्यादा की चिंता करें। ज्ञात हो कि विभिन्न सोशल साइट्स पर कथित रूप से सुभासपा द्वारा आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लेकर एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सुभासपा द्वारा इतनी सीटों की मांग की गयी है।

अरविंद राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कथित 36 विधानसभा सीटों की फर्जी सूची वायरल कर उस पर राजनीतिक टिप्पणी करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। किसी राजनीतिक दल की आंतरिक बातचीत और सीटों से जुड़ी चर्चाओं को इस तरह सार्वजनिक करके उसका मजाक उड़ाना राजनीतिक शिष्टाचार और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि गठबंधन में सीटों की माँग करना किसी भी राजनीतिक दल का लोकतांत्रिक अधिकार है। 36 सीटों की माँग को एनडीए से बाहर निकलने का बहाना बताना पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। सीटों की चर्चा को गठबंधन टूटने की कहानी बनाकर पेश करना उनकी अपनी राजनीतिक व्याख्या हो सकती है, लेकिन इससे सुभासपा की राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक ताकत पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं, और न ही एनडीए गठबंधन में किसी प्रकार का विघटन होने की संभावना बनती है। अखिलेश यादव द्वारा बनाई जा रही कूट रचित साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को सुभासपा के राजनीतिक वजूद की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी किसी राजनीतिक परिवार की विरासत के सहारे नहीं, बल्कि संघर्ष, संगठन और समाज के बीच निरंतर मेहनत के आधार पर अपनी पहचान स्थापित कर रही है। पार्टी का अपना नेतृत्व, अपना चुनाव चिह्न, अपना कार्यकर्ता और अपना सामाजिक आधार है। अखिलेश यादव को यह भी बताना चाहिए कि जब वे सहयोगी दलों के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं, तो क्या दूसरे दलों की सीटों से जुड़ी चर्चाओं को फर्जी सूची बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना उचित राजनीतिक व्यवहार है? गठबंधन की राजनीति में सहयोगी दलों का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है जितना राजनीतिक बयानबाजी करना। सुभासपा ने हमेशा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है। हमारी राजनीति किसी के इशारे पर नहीं चलती और न ही किसी के राजनीतिक प्रमाणपत्र की मोहताज है।

भाजपा की प्रत्याशियों की सूची और सुभासपा की सीटों की माँग को जोड़कर जिस तरह राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं, वह तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास है। गठबंधन में सीटों का अंतिम निर्णय अधिकृत बातचीत और सहमति से होता है, सोशल मीडिया की पोस्ट से नहीं। अखिलेश यादव, सुभासपा की सीटों की फर्जी सूची वायरल करने से सुभासपा कमजोर नहीं होगी। आप हमारी सीटों का हिसाब लगाने के बजाय अपने राजनीतिक गठबंधन, अपने सहयोगियों और उनके सम्मान का हिसाब रखिए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने सम्मान, संगठन और सामाजिक न्याय के एजेंडे के साथ मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी। हमें किसी के राजनीतिक प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। 


Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
सीटों की फर्जी सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
सीटों की फर्जी सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM