RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
रिम्स की जमीन से जुड़े कथित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच का दायरा और तेज करते हुए शिकंजा कस दिया है। सुबह-सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित महकमों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

रांची : रिम्स की जमीन से जुड़े कथित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच का दायरा और तेज करते हुए शिकंजा कस दिया है। मामले में पूर्व में गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एसीबी की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह एक साथ सात अधिकारियों के आवास व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
सुबह-सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित महकमों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया
आपको बता दें कि सुबह-सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित महकमों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एसीबी की टीमों ने ठिकानों पर मौजूद दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सामग्रियों को खंगाला। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन के इस कथित घोटाले में किन-किन स्तरों पर मिलीभगत हुई और पर्दे के पीछे कौन-कौन से राज छिपे हैं।
यह पूरी कार्रवाई रिम्स के लिए अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में की गई हेराफेरी से जुड़ी है
यह पूरी कार्रवाई रिम्स के लिए अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में की गई हेराफेरी से जुड़ी है। एसीबी इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों की भूमिका, पद के दुरुपयोग और जमीन के कागजात में हुए बदलाव से जुड़े ठोस साक्ष्य जुटा रही है। आने वाले दिनों में इस छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट














