कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया।

सहरसा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लाल सलाम के नारों के साथ फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कामरेड डी राजा ने सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात गांधी पथ स्थित नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। भवन उद्घाटन के बाद शहीद जयप्रकाश नारायण के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आयोजित सभा की अध्यक्षता कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने की
इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने की। कार्यक्रम में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण, सदर विधायक आईपी गुप्ता, सीपीएम के वरिष्ठ नेता कुलानंद यादव, राजद नेता धनिक लाल मुखिया, माले नेता कुंदन कुमार, वीआईपी नेता मिथिलेश विजय, आईआईपी नेता विद्या शर्मा एवं कांग्रेस नेता चमकलाल यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद दिखे
सभा में सीपीआई के जिला सचिव परमानंद ठाकुर, भावेश यादव, उमेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजा भगत, शंकर कुमार, प्रभुलाल दास, मनोहर साह, शत्रुघ्न यादव, दीपनारायण यादव, रमेश यादव, खारानंद ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, सुदेशर सिंह, विघानंद यादव, विद्याधर कामत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। वहीं सीपीएम नेता कुलानंद यादव, रमेश यादव, मो. जुबेर, राजद नेता, माले नेता कुंदन कुमार व अन्य दलों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को राजनीतिक एकजुटता का स्वरूप प्रदान किया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट














