मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
जन्म के समय सिर्फ 693 ग्राम वजन वाली एक बच्ची, जो एक लीटर के दूध के पैकेट से भी हल्की थी, मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, पटना के एनआईसीयू में 82 दिन इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गई है।

पटना : जन्म के समय सिर्फ 693 ग्राम वजन वाली एक बच्ची, जो एक लीटर के दूध के पैकेट से भी हल्की थी, मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, पटना के एनआईसीयू में 82 दिन इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गई है। मैटकेयर पटना हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसके साथ दो अन्य हाई-रिस्क प्रेगनेंसीज के मामले में सफलता प्राप्त होने के बारे में जानकारी दी।
मैटकेयर पटना के हेड डॉ. दयानिधि कुमार ने कहा- हाई-रिस्क प्रेगनेंसी में हर समय निगरानी आवश्यक है
मैटकेयर पटना के हेड डॉ. दयानिधि कुमार ने कहा कि हाई-रिस्क प्रेगनेंसी में हर समय निगरानी आवश्यक है। इन केसेज को मैटकेयर पटना की पूरी टीम द्वारा संभाला गया, जिसमें डॉ. श्वेता शिल्पी, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. अमिश कुमार, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. अंजलि कुमारी, डॉ. ज्योति डिंकर, डॉ. अपर्णा, डॉ. अतुल, डॉ. अनुश्री, डॉ. ब्यूटी तिवारी के साथ साथ सारे स्टाफ शामिल हैं, जिन्होंने एक टीम की तरह दिन-रात काम किया।
डॉ. श्वेता शिल्पी ने कहा- गर्भवती महिलाओं को कभी भी जांच करवाने से पीछे नहीं हटना चाहिए
मैटकेयर पटना की स्त्री रोग एवं प्रसूति कंसल्टेंट और फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. श्वेता शिल्पी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को कभी भी जांच करवाने से पीछे नहीं हटना चाहिए और सूजन, तेज सिरदर्द या बच्चे की हलचल कम होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं मैटकेयर पटना की सीनियर कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना ने कहा कि 693 ग्राम के वजन वाले बच्चे को हर चीज सांस लेने, दूध पीने और संक्रमण से लड़ने के लिए मदद की आवश्यकता होती है, ऐसे में समय पर उपचार से सफलता मिल सकती है।
विकास, टीकाकरण, आंखों और सुनने की क्षमता के लिए नियमित फॉलो-अप की जरूरत होती है - डॉ. सोनू कुमार
मैटकेयर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार ने कहा कि समय से पहले जन्मे बच्चों को विकास, टीकाकरण, आंखों और सुनने की क्षमता के लिए नियमित फॉलो-अप की जरूरत होती है। हम हर कदम पर परिवारों के साथ रहते हैं। डॉ. अमिश कुमार ने कहा कि मैटकेयर अस्पताल में लेवल थ्री एनआईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, 24 घंटे प्रसूति एवं नवजात आपातकालीन सेवाएं, एनआईसीयू ऑन व्हील्स एंबुलेंस, 3डी/4डी और डॉपलर स्कैन के साथ फेटल मेडिसिन तथा पेनलेस डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।














