भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक

भारत माला सहरसा-सुपौल रोड पर गलत निर्माण के कारण पिछले कुछ महीनों में लगातार हो रही भीषण दुर्घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को सोशल क्लब पंचागछिया में एक आपातकालीन बैठक आहूत की गई।

भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक

सहरसा : भारत माला सहरसा-सुपौल रोड पर गलत निर्माण के कारण पिछले कुछ महीनों में लगातार हो रही भीषण दुर्घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को सोशल क्लब पंचागछिया में एक आपातकालीन बैठक आहूत की गई। जिसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बृहत्तर पंचगछिया के प्रमुख राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न विधाओं से जुड़े इलाके भर के गण्यमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। 

बैठक में दुर्घटनाओं को लेकर कई नई जानकारियां सामने आईं

बैठक में आए दिन हो रही भीषण दुर्घटनाओं के साथ साथ नई पीढ़ी में प्लेग की तरह फैल रहे कोरेक्स, स्मैक, ड्रग्स व सूखे नशे की लत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। अर्ध निर्मित स्टेडियम, प्रस्तावित म्यूजिक कॉलेज, 'सोशल क्लब पंचागछिया' जहां आजादी पूर्व महामानव गांधी का पदार्पण हुआ, का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, संगीत-कला-खेल को पुनर्प्रोत्साहन जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में दुर्घटनाओं को लेकर कई नई जानकारियां सामने आईं। 

कुछ ही महीनों में अबतक 139 दुर्घटनाएं रजिस्टर्ड हुई हैं

प्राप्त जानकारी अनुसार, कुछ ही महीनों में अबतक 139 दुर्घटनाएं रजिस्टर्ड हुई हैं जिसमें बेकसूर लोग या तो मौत के शिकार हुए हैं या फिर बुरी तरह अपाहिज हो गए हैं। जहां अंडर पास या ओवर ब्रिज का निर्माण होना जरूरी था, नहीं हुआ है। बाजार या सघन आवादी में लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जेबरा क्रॉस या ऐसे कोई संकेत नहीं दिये गए जिससे वाहन चालक सावधानी बरते। सड़कें आम जन की सुविधाओं के लिए होती हैं, नित-नई समस्याएं पैदा करने के लिए नहीं। यह भी जानकारी उभर कर सामने आई कि योजनामद की कुल राशि में 150 करोड़ अभी भी शेष हैं। जिन्हें बंदरबांट की बजाय इस ओर खर्च करने की पुरजोर मांग उठी। 

उपरोक्त मांगों को लेकर आगामी 23 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

बैठक में यह तय हुआ कि उपरोक्त मांगों को लेकर आगामी 23 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय बिहरा-पटोरी बाजार में अपराह्न चार बजे सर्व दलीय 'आक्रोश मार्च' निकाले जाएंगे। विधायक चेतन आनंद जहां इन सवालों को विधान सभा में उठाएंगे। वहीं सांसद लवली आनंद इसे लोकसभा में आवाज देंगी। इस अति महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बरहशेर के पूर्व मुखिया चंद्रशेखर ठाकुर ने और संचालन शिक्षक अनिल सिंह ने की। बैठक में दिलीप झा, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार बबलू, मास्टर मजीद, पूर्व मुखिया जयशंकर सिंह पप्पू, मुखिया रोशन सिंह कन्हैया, राजकुमार चौधरी, राजकुमार सिंह, सरपंच विनय ठाकुर, नरेश सिंह, अशोक कुमार सिंह प्रीतेश सोनू, अधिवक्ता प्रभास, प्रांजल सुमन,भीम महतो, लोकेश सिंह, केशव सिंह, रंजीत सिंह बबलू, निलेश व मो. रहमान आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
Nov 20, 2026, 6:47:00 PM
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
Nov 20, 2026, 6:45:00 PM
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 20, 2026, 6:30:00 PM
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
Nov 20, 2026, 6:15:00 PM
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
Nov 20, 2026, 6:00:00 PM
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
Nov 20, 2026, 5:50:00 PM
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
Nov 20, 2026, 5:45:00 PM
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
Nov 20, 2026, 5:30:00 PM
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
Nov 20, 2026, 5:00:00 PM
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
Nov 20, 2026, 4:45:00 PM