बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तारीखों के साथ-साथ विभिन्न भर्तियों और परिणामों से जुड़ी जानकारी दी गई है। कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,189 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। लंबे समय से परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। आयोग ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से नए परीक्षा कैलेंडर की जानकारी साझा की। 

गौरतलब है कि 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पहले भी कई बार स्थगित की जा चुकी है। पहले यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी। बाद में आयोग ने इसे स्थगित कर 25 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित की थी। हालांकि, इस तारीख पर भी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब नए कैलेंडर में इसके लिए 17 जनवरी 2027 की संभावित तारीख दी गई है। हालांकि, आयोग ने फिलहाल इस तारीख को संभावित बताया है। ऐसे में परीक्षा की अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। बीपीएससी के नए परीक्षा कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अलावा शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4.0), सहायक अनुभाग पदाधिकारी, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी और प्रशासनिक पदों से जुड़ी भर्तियों का भी उल्लेख किया गया है। 

कैलेंडर के अनुसार, टीआरई 4.0 के तहत कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जानी है। हालांकि, इस भर्ती परीक्षा की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का निर्धारण भी बाकी है। नए कैलेंडर से अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और रणनीति बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। 


- इनपुट (आईएएनएस) 

Trending News

बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
बीपीएससी ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में संभावित
Nov 20, 2026, 6:47:00 PM
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
भारत माला सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने हेतु पूर्व सांसद के नेतृत्व में सोशल क्लब की बैठक
Nov 20, 2026, 6:45:00 PM
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
एक्शन मोड में DM, पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 20, 2026, 6:30:00 PM
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वैशाली BJP में इस्तीफों की हलचल, जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा ने छोड़ा पद
Nov 20, 2026, 6:15:00 PM
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
ताइक्वांडो कोच रविशंकर ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', झारखंड का नाम किया रोशन
Nov 20, 2026, 6:00:00 PM
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, संगठन में बदलाव के तहत लिया गया निर्णय
Nov 20, 2026, 5:50:00 PM
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
मैटकेयर हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने साझा किए हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मामले, गर्भ में ही हुआ शिशु का इलाज
Nov 20, 2026, 5:45:00 PM
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
महाराजगंज में 18 चक्का ट्रक ने खोली विकास की पोल! राजेंद्र चौक पर धंसा नाले का स्लैब, जाम में थमी रफ्तार
Nov 20, 2026, 5:30:00 PM
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
कामरेड डी राजा के सहरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन
Nov 20, 2026, 5:00:00 PM
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
RIMS जमीन घोटाला : गिरफ्तार अधिकारियों के 7 ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी
Nov 20, 2026, 4:45:00 PM