बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद

साइबर अपराध के गढ़ के रूप में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद

साइबर अपराध के गढ़ के रूप में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन और करीब 31 हजार रूपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को इस साइबर ठगी के बारे में सूचना मिली थी। मिली सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में साइबर थाना के पुअनि वैभव सिंह और पुअनि अमृत कुमार राम भी शामिल थे। टीम ने तेलकियारी गांव निवासी मितम यादव, पिता सागर यादव के घर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को बिजली उपभोक्ता बताकर उनके मोबाइल नंबर पर  बिजली बिल अपडेट का फर्जी एपीके फाइल भेजता था। जैसे ही उपभोक्ता वह एपीके इंस्टॉल करता, आरोपी बिल भुगतान के नाम पर उसके खाते से पैसे उड़ा लेता था। पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड और 31 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मितम यादव, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी करमाटांड थाने के तेलकियारी गांव का निवासी है। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुअनि वैभव सिंह और पुअनि अमृत कुमार राम के साथ रिजर्व गार्ड के जवान भी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान लिंक या एपीके को डाउनलोड न करें। बिजली बिल से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM