बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता

झारखंड के जामतांडा जिले में शनिवार को नाला मंडल और पूर्वांचल नाला मंडल की अलग-अलग विशेष बैठकें आयोजित की गईं।

बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता

झारखंड के जामतांडा जिले में शनिवार को नाला मंडल और पूर्वांचल नाला मंडल की अलग-अलग विशेष बैठकें आयोजित की गईं। दोनों बैठकों में जामताड़ा सदर अस्पताल में हाल ही में हुई घटना और उसके बाद दर्ज किए गए मामले को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में 31 जुलाई को डीसी और एसपी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।

नाला पीडब्लूडी कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह मौजूद रहे। बैठक के पूर्व खजूरी में देहांत हुए भाजपा नेता खिरोंद सिंह के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर सोमनाथ सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठा केस दर्ज कराना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। 31 जुलाई को जनता सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देगी।

वहीं पूर्वांचल नाला मंडल की बैठक नाला के मालंचा मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो शामिल हुए।इस दौरान माधव चंद्र महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष समेत आठ कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। नाला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता डीसी -एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार को झुकने पर मजबूर करेंगे। बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कुछ दिन पहले जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई घटना के बाद जिला अध्यक्ष सहित आठ भाजपा कार्यकर्ताओं पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दबाव में डॉक्टरों द्वारा झूठा केस दर्ज कराया गया है। इसे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बताते हुए नेताओं ने कड़ी निंदा की।

इस अन्याय के खिलाफ 31 जुलाई को जामताड़ा डीसी और एसपी कार्यालय के सामने विशाल धरना और घेराव करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी बनी। तय किया गया कि नाला मंडल से 4000 और पूर्वांचल नाला मंडल से 1000 भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचाने को लेकर घर-घर संपर्क और बैठकें करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM