अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के प्रतीक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सिर्फ भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं थे, बल्कि पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर आज जिले के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कार्यालय में भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर हमने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सुमित शरण ने अटल जी को महान कवि, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा कि अपने उदार, समावेशी और अजातशत्रु स्वभाव के कारण वे राजनीतिक विरोधियों के बीच भी समान रूप से आदरणीय थे। वर्ष 2015 में देश ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था। आज भी कार्यकर्ता ही नहीं, पूरे देशवासी उनके नेतृत्व और कार्यकाल को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, प्रिया सिंह, राजेश कुमार, सुकुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा के अंत में अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया गया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
Aug 16, 2026, 6:44:00 PM
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
Aug 16, 2026, 6:29:00 PM
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम,  IPS विकास वैभव हुए शामिल
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम, IPS विकास वैभव हुए शामिल
Aug 16, 2026, 6:06:00 PM
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
Aug 16, 2026, 5:49:00 PM
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
Aug 16, 2026, 4:58:00 PM
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
Aug 16, 2026, 4:34:00 PM
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
Aug 16, 2026, 4:11:00 PM
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
Aug 16, 2026, 3:48:00 PM
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
Aug 16, 2026, 3:30:00 PM
मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी
मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी
Aug 16, 2026, 3:10:00 PM