गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम, IPS विकास वैभव हुए शामिल

लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी चैप्टर की ओर से आयोजित गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और बिहार की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत संगम देखने को मिला।

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम,  IPS विकास वैभव हुए शामिल

लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी चैप्टर की ओर से आयोजित गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और बिहार की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और हुनर का प्रदर्शन किया, वहीं कजरी, लोकनृत्य, कथक, सावन कॉन्टेस्ट और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

महोत्सव का उद्घाटन लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक आईपीएस विकास वैभव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार का सपना तभी साकार होगा, जब महिलाएं आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि गार्गी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि ज्ञान, जिज्ञासा, तर्क और नेतृत्व की भारतीय परंपरा का प्रतीक हैं।

विकास वैभव ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार से लगभग चार लाख लोग जुड़े हैं, जिनमें 40 हजार से अधिक महिलाएं हैं। बिहार के 20 जिलों में 41 गार्गी पाठशालाएं संचालित हो रही हैं और वर्ष 2028 तक गार्गी पहल को बिहार की प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि महिला उद्यमिता को शहरों तक सीमित रखने के बजाय गांवों और जमीनी स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। गार्गी चैप्टर महिलाओं को प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, बाजार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

महोत्सव में गार्गी महिला उद्यमिता सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. पूनम आनंद, सुरूचिका सिंह, सुशीला देवी, इंदु अग्रवाल, हेमा देवी, कश्मीरा सिंह, आभा सिन्हा, जयन्ती सिन्हा, मिताली मुखर्जी, राखी सौरव सिंह और अमृता सिंह फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी सहित कई प्रमुख महिलाएं शामिल रहीं।सावन कॉन्टेस्ट में सोनिका को प्रथम गार्गी देसी बिहारन, संभवी साजल को द्वितीय गार्गी सावन दिवा और कन्नू त्रिपाठी को तृतीय गार्गी वॉइस ऑफ बिहार चुना गया।

मिथिला, मगध और भोजपुर की सांस्कृतिक विरासत को विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मोहन कुमार झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीर अहमद, इंजीनियर कुमार राहुल तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह रोहित कुमार अरवल सैम अहमद समद खान सहित गार्गी एवं लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़े पदाधिकारी, उद्यमी, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजन में गार्गी टीम की मुख्य समन्वयक शैरीन एरम, पटना चैप्टर की समन्वयक नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, अंजलि भारद्वाज सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि, अंजलि भारद्वाज और नम्रता कुमारी ने किया। सामूहिक कजरी नृत्य के साथ महोत्सव का समापन हुआ।



Trending News

वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
Aug 16, 2026, 7:00:00 PM
 छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
Aug 16, 2026, 6:44:00 PM
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
Aug 16, 2026, 6:29:00 PM
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम,  IPS विकास वैभव हुए शामिल
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम, IPS विकास वैभव हुए शामिल
Aug 16, 2026, 6:06:00 PM
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
Aug 16, 2026, 5:49:00 PM
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
Aug 16, 2026, 4:58:00 PM
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
Aug 16, 2026, 4:34:00 PM
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
Aug 16, 2026, 4:11:00 PM
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
Aug 16, 2026, 3:48:00 PM
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
Aug 16, 2026, 3:30:00 PM