SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
खबर बगहा के नरकटियागंज से है, जहां खेल शाखा बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में तैनात 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया।

खबर बगहा के नरकटियागंज से है, जहां खेल शाखा बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में तैनात 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज और इसके कार्यक्षेत्र मंगुरहा, सिरसिया, बलबल, भिखनाठरी में "83वां संस्करण संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया मूवमेंट" अभियान के तहत साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट, 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।
जिसमें उप कमाडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के फिट एवं तंदुरुस्त रखना है। यह रैली 44 वाहिनी नरकटियागंज से प्रारम्भ होकर सौंफवा गांव, कोईगांव, मुंशहरवा, हरणहिया, बांसवारियां, साठी थाना होते पुनः 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज में समापन हुआ। जिसमें कुल 20 किलोमीटर की दूरी तय की गयी, साथ ही सभी सीमा चौकियों में भी ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों द्वारा भी साइकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट












