वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम गीत को बीच में रुकवाए जाने के विरोध में रविवार को पूरे देश के साथ जामताड़ा में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान  वंदे मातरम  गीत को बीच में रुकवाए जाने के विरोध में रविवार को पूरे देश के साथ जामताड़ा में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माँ चंचला चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन कर कड़ी निंदा की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि देशभक्ति के प्रतीक गीत का अपमान कर कांग्रेस ने करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश की संस्कृति और शौर्य का प्रतीक रहा है। संसद ने भी इसे विशेष सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जब कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम गाया जा रहा था, तो कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने बार-बार इशारा कर गीत बंद करवाया। यह सीधे-सीधे वंदे मातरम और देश का अपमान है। इसी के विरोध में आज युवा मोर्चा ने पुतला दहन किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम किसी एक पार्टी का गीत नहीं है। यही गीत गाकर हमारे सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को आजादी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह चरित्र नया नहीं है। पहले भी संविधान की प्रति फाड़ने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि देश का हर नागरिक वंदे मातरम का महत्व समझता है। उन्होंने कहा कि जब राजमाता खुद विदेशी होंगी तो उन्हें इस गीत की महत्ता कैसे समझ आएगी। कल सोनिया गांधी ने वंदे मातरम रुकवाकर अपने विदेशी होने का परिचय दिया। सेना के अपमान का कोई भी मामला आए, कांग्रेस सबसे आगे खड़ी दिखती है।

भाजपा नेता संतन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती आई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं और सभी दलों के नेता उसमें शामिल होते हैं, लेकिन कांग्रेस का इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से दूर रहना उसकी देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

इस पुतला दहन में भाजपा नेता नित्य गोपाल सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, अंजनी तिवारी, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, बृजेश राउत, शुभम साव, अरिजीत मिश्रा, उदय मंडल, संतोष राणा सहित भाजयुमो और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना
Aug 16, 2026, 8:04:00 PM
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना
स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Aug 16, 2026, 7:58:00 PM
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में फूंका गया कांग्रेस का पुतला, भाजयुमो ने जताया आक्रोश
Aug 16, 2026, 7:00:00 PM
 छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
छात्र आंदोलन को लेकर पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति, पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा
Aug 16, 2026, 6:44:00 PM
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व्यक्ति को पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल
Aug 16, 2026, 6:29:00 PM
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम,  IPS विकास वैभव हुए शामिल
गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव में महिला उद्यमिता और संस्कृति का संगम, IPS विकास वैभव हुए शामिल
Aug 16, 2026, 6:06:00 PM
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे वाजपेयी
Aug 16, 2026, 5:49:00 PM
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
SSB ने निकाली 20 किलोमीटर साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को किया जागरूक
Aug 16, 2026, 4:58:00 PM
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देंगे बिहार को, शराबबंदी सत्ता पक्ष का रैकेट, दिल्ली से लौटते ही गरजने लगे तेजस्वी
Aug 16, 2026, 4:34:00 PM
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
Aug 16, 2026, 4:11:00 PM