स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 28 लाख से ज्यादा का जुर्माना
स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ऐसा करने वालों के लिए भारी पड गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी 2420 वाहनों पर जुर्माना लगाया है।

पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के दिन पटना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से अच्छी खासी मात्रा में वसूली की है। केवल बिना हेलमेट के ही ड्राइविंग करने में पटना पुलिस ने 18 लाख 21 हजार रुपए की जुर्माने की वसूली की है। पटना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों से अलग-अलग श्रेणियों में कुल 28 लाख 83 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के दिन यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर के जबरदस्त कार्रवाई की गई है। पटना पुलिस ने 1821 ऐसे वाहनों पर जुर्माना की राशि लगाई है, जो बिना हेलमेट के ड्राइविंग कर रहे थे। इन वाहनों पर 18 लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ट्रिपल राइड करने वाले 123 वाहनों पर 1,30000 रुपए जुर्माना लगाया गया है। बिना इंश्योरेंस वाले 431 वाहनों पर 8,62000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि रेड लाइट जंपिंग करने वाले 19 वाहनों पर 31,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इसी प्रकार पांच ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है, जो बातें करते हुए ड्राइव कर रहे थे। ऐसे वाहनों पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि बिना सीट बेल्ट बांधे 21 वाहनों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। ऐसे वाहनों से 21000 रुपए जुर्माने की राशि लगाई गई है। इन यातायात उल्लंघन में कुल 2420 वाहनों से पर 28 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाएं और यातायात नियमों का पालन जरूर करें। यह सभी जुर्माना आईसीसीसी के द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज, इमेज और एएनपीआर कैमरे के माध्यम से की गई कार्रवाई के बाद लगाए गए हैं।












