रामनवमी से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

रामनवमी से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व के मद्देनजर हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर प्रशासन द्वारा सात बार फ्लैग मार्च निकाला जा चुका है, जिससे आम लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया जा सके।

दरअसल, हजारीबाग में रामनवमी का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, वहीं जुलूस के साथ भी सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य एक ओर जहां लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना है, वहीं दूसरी ओर उपद्रव की आशंका रखने वालों को चेतावनी देना भी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाएं, लेकिन नियमों का पालन करना न भूलें।

हालिया फ्लैग मार्च में लगभग 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हुए, जिनमें महिला पुलिसकर्मियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। इस मार्च का नेतृत्व एसडीओ आदित्य पांडे, एएसपी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि वे जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें।

Trending News

एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
Aug 23, 2026, 6:38:00 PM
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
Aug 23, 2026, 6:24:00 PM
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
Aug 23, 2026, 6:20:00 PM
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM