स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस

मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय यानी MGCU के स्थायी कैंपस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्थापना के करीब दस साल बाद भी किराए के भवनों में संचालित विश्वविद्यालय को अब अपना स्थायी परिसर मिलने की उम्मीद जगी है।

स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस

मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय यानी MGCU के स्थायी कैंपस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्थापना के करीब दस साल बाद भी किराए के भवनों में संचालित विश्वविद्यालय को अब अपना स्थायी परिसर मिलने की उम्मीद जगी है। मोतिहारी पहुंचे पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि जो काम पिछले दस वर्षों में नहीं हो सका, वह आने वाले दो वर्षों में होकर रहेगा। 

सांसद ने बताया कि कैंपस निर्माण को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव से बातचीत हुई है और जल्द प्राक्कलन समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मोतिहारी में सांसद ने MGCU के कुलपति और सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और स्थायी परिसर से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि अब कैंपस निर्माण की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जाएगा। करीब एक दशक से अलग-अलग किराए के भवनों में संचालित विश्वविद्यालय के लिए स्थायी कैंपस बेहद जरूरी माना जा रहा है। आधुनिक परिसर बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ शोध, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और छात्रावास जैसी सुविधाओं का भी विस्तार मिल सकेगा। 

फिलहाल सांसद के दो साल में कैंपस तैयार कराने के दावे से विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में उम्मीद बढ़ी है। अब देखना होगा कि वर्षों से लंबित यह सपना वास्तव में कितनी तेजी से जमीन पर उतरता है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
Aug 23, 2026, 6:38:00 PM
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
Aug 23, 2026, 6:24:00 PM
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
Aug 23, 2026, 6:20:00 PM
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
Aug 23, 2026, 5:22:00 PM
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
Aug 23, 2026, 4:39:00 PM
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Aug 23, 2026, 4:25:00 PM