पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित

पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक मो. शिबगतुल्लाह और निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया

पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित

पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक मो. शिबगतुल्लाह और निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पकड़ीदयाल प्रखंड में कुल 14 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिनमें से 9 सदस्य ही चुनाव के दौरान उपस्थित रहे। विपक्षी सदस्यों के सदन में उपस्थित नहीं होने के कारण प्रमुख पद पर विभा देवी और उप प्रमुख पद पर रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश एवं निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 22 अगस्त को चुनाव कराया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल सभागार के आसपास 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की पुष्टि की।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे

Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस

Aug 23, 2026, 5:44:00 PM
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत

Aug 23, 2026, 5:22:00 PM
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
Aug 23, 2026, 4:39:00 PM
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

Aug 23, 2026, 4:25:00 PM
बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Aug 23, 2026, 4:02:00 PM
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Aug 23, 2026, 3:37:00 PM
 जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Aug 23, 2026, 3:07:00 PM
 प्रार्थना सभा में एक-एक कर गिरने लगी छात्राएं, एक दिन बाद फिर से विद्यालय की छात्राएं हुई बीमार

Aug 23, 2026, 2:47:00 PM
 SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

Aug 23, 2026, 2:32:00 PM