जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

रोहतास जिले में जमीन विवाद को लेकर दिन दहाड़े हथियार लहराते कई वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन उक्त वीडियो रविवार की सुबह का बताया जाता है।

 जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास जिले में जमीन विवाद को लेकर दिन दहाड़े हथियार लहराते कई वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन उक्त वीडियो रविवार की सुबह का बताया जाता है। वायरल वीडियो में कई पुरुष एवं महिलाएं हथियार व लाठी डंडे लहराते साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने 

दरअसल मामला सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बडकी मोरवा गांव की है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह जमीन विवाद में अचानक गांव के हीं दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों ओर से पहले जमकर गाली गलौज और तू-तू-मैं-मैं हुई, इसके बाद लोगों ने लाठी डंडे उठा लिए, जिससे गांव का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

रायफल और देशी कट्टा लहराते वीडियो वायरल 

इतना हीं नहीं इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष के कई लोगों ने हथियार लहराना शुरू कर दिया और दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि इस दौरान फायरिंग और कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 

जांच में जुटी पुलिस, दो गिरफ्तार 

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ दो संजीव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की मोरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। हथियार लहराने का वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ है और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Aug 23, 2026, 4:25:00 PM
बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Aug 23, 2026, 4:02:00 PM
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Aug 23, 2026, 3:37:00 PM
 जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
Aug 23, 2026, 3:07:00 PM
 प्रार्थना सभा में एक-एक कर गिरने लगी छात्राएं, एक दिन बाद फिर से विद्यालय की छात्राएं हुई बीमार
प्रार्थना सभा में एक-एक कर गिरने लगी छात्राएं, एक दिन बाद फिर से विद्यालय की छात्राएं हुई बीमार
Aug 23, 2026, 2:47:00 PM
 SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
Aug 23, 2026, 2:32:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले के शिक्षक को आवेदन लिखना नहीं आता!  20 साल से पढ़ा रहे, डीईओ ने थमाया शो-कॉज नोटिस
शिक्षा मंत्री के गृह जिले के शिक्षक को आवेदन लिखना नहीं आता! 20 साल से पढ़ा रहे, डीईओ ने थमाया शो-कॉज नोटिस
Aug 23, 2026, 2:03:00 PM
प्रसाद खाने के बाद 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
प्रसाद खाने के बाद 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Aug 23, 2026, 1:46:00 PM
गोपालगंज SP का 'सिंघम' अवतार! कार छोड़ी, बुलेट उठाई और पहुंच गए थाने...मच गया हड़कंप
गोपालगंज SP का 'सिंघम' अवतार! कार छोड़ी, बुलेट उठाई और पहुंच गए थाने...मच गया हड़कंप
Aug 23, 2026, 1:20:00 PM
पहले मंत्री अब NHRC को लिखा पत्र, जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी आग-बबूला
पहले मंत्री अब NHRC को लिखा पत्र, जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी आग-बबूला
Aug 23, 2026, 12:43:00 PM