गोपालगंज SP का 'सिंघम' अवतार! कार छोड़ी, बुलेट उठाई और पहुंच गए थाने...मच गया हड़कंप
गोपालगंज जिले के पुलिस कप्तान विनय तिवारी एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ और कड़क कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। वीआईपी कल्चर और सरकारी लवाजमे को किनारे रखते हुए एसपी अचानक बुलेट बाइक स्टार्ट कर खुद ही निरीक्षण पर निकल पड़े।

गोपालगंज जिले के पुलिस कप्तान विनय तिवारी एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ और कड़क कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। वीआईपी कल्चर और सरकारी लवाजमे को किनारे रखते हुए एसपी अचानक बुलेट बाइक स्टार्ट कर खुद ही निरीक्षण पर निकल पड़े। बिना किसी पूर्व सूचना के जब कप्तान साहब सीधे थाने के गेट पर पहुंचे, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कार छोड़ी, बुलेट उठाई और थानों में ली एंट्री
एसपी विनय तिवारी अचानक बुलेट पर सवार होकर मीरगंज और जादोपुर थाना क्षेत्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। थानों में अचानक एसपी को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थानों में कई अहम पहलुओं की गहन जांच की।
सिरिस्ता व फाइलों की जांच:
पेंडिंग केसों की फाइलों और कागजी कार्रवाई क़े बाद थाने की साफ-सफाई, मालखाने और संतरी ड्यूटी का जायजा लिया। इसके साथ ही इलाके में अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की। मामलों की समीक्षा के बाद एसपी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए कि सिरिस्ता में पेंडिंग पड़े केसों का जल्द से जल्द निष्पादित करे।
आम जनता को प्राथमिकता:
थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर तुरंत सुनवाई और त्वरित कार्रवाई का हुक्म दिया, ताकि पुलिस पर जनता का भरोसा बना रहे। एसपी विनय तिवारी ने साफ कर दिया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी और आम जनता की सुरक्षा ही गोपालगंज पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट











