साइबर ठगी के खेल का पर्दाफाश, 100 फर्जी सिम जारी, 13 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

जमुई साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देशन में विकसित सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

साइबर ठगी के खेल का पर्दाफाश, 100 फर्जी सिम जारी, 13 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

जमुई साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देशन में विकसित सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चकाई के ग्राम सरौन स्थित शुभ CSC सेंटर के POS एजेंट द्वारा ऐसे सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने छापेमारी की। जांच में पाया गया कि उक्त POS ID का उपयोग ग्राम सरौन निवासी राजकपूर यादव और अरविंद कुमार द्वारा किया जा रहा था। पिछले 4 महीनों में इस POS ID से करीब 100 मोबाइल सिम जारी किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 80 नंबरों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं। इन 80 नंबरों से जुड़ी करीब 125 साइबर शिकायतें हैं और लगभग 13 लाख रुपये की ठगी की गई है।

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 21.08.2026 दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. राजकपूर यादव, पिता- योगेंद्र यादव, ग्राम- सरौन, चकाई।

2. अरविंद कुमार, पिता- हारो यादव, ग्राम- सरौन, चकाई।

बरामदगी: 3 मोबाइल फोन।

छापेमारी टीम में DSP सह साइबर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पु.नि. अभय कांत चंदा, पु.अ.नि. प्रेम प्रभात और सशस्त्र बल शामिल थे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 





Trending News

मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
Oct 26, 2026, 9:42:00 AM
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
Oct 26, 2026, 9:33:00 AM
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
Oct 26, 2026, 9:14:00 AM
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
Oct 26, 2026, 9:07:00 AM
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
Oct 26, 2026, 8:45:00 AM
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Oct 26, 2026, 8:40:00 AM
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Oct 26, 2026, 8:20:00 AM
भोरे में बौद्धिक विकास मंडल की बैठक, एक नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल
भोरे में बौद्धिक विकास मंडल की बैठक, एक नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल
Oct 25, 2026, 8:15:00 PM
मोहनाबांक-नाला PWD पथ का अधूरा निर्माण फिर शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
मोहनाबांक-नाला PWD पथ का अधूरा निर्माण फिर शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
Oct 25, 2026, 8:00:00 PM
 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM