SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के मधुबनी जिला अंतर्गत जयनगर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 48वीं वाहिनी ने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया।

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के मधुबनी जिला अंतर्गत जयनगर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 48वीं वाहिनी ने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। वहीं बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने बताया कि SSB सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिक के साथ समन्वय रिश्ता बनाने हेतु और सीमा की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
48वीं वाहिनी की स्थापना गुजरात में हुआ था। SSB का मुख्य उद्देश्य सेवा, बंधुत्व, सुरक्षा के साथ सीमा सुरक्षा है। नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, के अलावे सीमा पर हो रहे गलत गतिविधियों को रोकने हेतु SSB सीमा पर तैनाती की गई। साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने स्थापना दिवस के अवसर पर आए हुए अतिथि पत्रकार बंधु समेत सभी अतिथियों कि शुभकामनाएं दी।
मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट











