बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना केसरिया रोड स्थित शीतलपुर बाजार के पास हुई। हादसे में स्कूटी पर सवार उसकी दो बहनें भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना केसरिया रोड स्थित शीतलपुर बाजार के पास हुई। हादसे में स्कूटी पर सवार उसकी दो बहनें भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान कोयला बेलवा वार्ड नंबर-दो निवासी लखिन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

हिमांशु चकिया स्थित सेंट थॉमस स्कूल का छात्र था। वह अपनी दोनों बहनों के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहा था। शीतलपुर बाजार के समीप पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ। 

ट्रक की चपेट में आने से हिमांशु के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर सवार उसकी दोनों बहनें भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया। वे घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। 

हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में शोक छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
Aug 23, 2026, 5:22:00 PM
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
Aug 23, 2026, 4:39:00 PM
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Aug 23, 2026, 4:25:00 PM
बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बेकाबू ट्रक ने ली 10 वर्षीय छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Aug 23, 2026, 4:02:00 PM
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Aug 23, 2026, 3:37:00 PM
 जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, खुलेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
Aug 23, 2026, 3:07:00 PM
 प्रार्थना सभा में एक-एक कर गिरने लगी छात्राएं, एक दिन बाद फिर से विद्यालय की छात्राएं हुई बीमार
प्रार्थना सभा में एक-एक कर गिरने लगी छात्राएं, एक दिन बाद फिर से विद्यालय की छात्राएं हुई बीमार
Aug 23, 2026, 2:47:00 PM
 SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
SSB 48वीं वाहिनी का 17वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन
Aug 23, 2026, 2:32:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले के शिक्षक को आवेदन लिखना नहीं आता!  20 साल से पढ़ा रहे, डीईओ ने थमाया शो-कॉज नोटिस
शिक्षा मंत्री के गृह जिले के शिक्षक को आवेदन लिखना नहीं आता! 20 साल से पढ़ा रहे, डीईओ ने थमाया शो-कॉज नोटिस
Aug 23, 2026, 2:03:00 PM