धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद

धनबाद : जिला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद

धनबाद : जिला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में एक बाइक चोरी की होने का भी खुलासा हुआ। मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह कुल सात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

रविवार को इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम मनईटांड़ का है। जहां 22 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस गश्ती दल इलाके में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार छह युवकों पर पड़ी।

पुलिस वाहन को देखते ही सभी युवक भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीटी हॉक की मदद से इलाके की घेराबंदी कर सभी छह युवकों को दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपी आजाद आलम की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जबकि मुकेश कुमार की जेब से 3.15 एमएम की जिंदा गोली मिली।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बरामद दो बाइकों में से एक बाइक चोरी की है, जिसे मटकुरिया इलाके से चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे।

पूछताछ के दौरान आजाद आलम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में जग्गू पासवान का नाम बताया। इसके बाद आजाद की निशानदेही पर पुलिस ने जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो बाइक, एक देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

फिलहाल धनसार थाना पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को धनबाद में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
Aug 23, 2026, 6:38:00 PM
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
Aug 23, 2026, 6:24:00 PM
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
Aug 23, 2026, 6:20:00 PM
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
Aug 23, 2026, 5:22:00 PM
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
Aug 23, 2026, 4:39:00 PM
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Aug 23, 2026, 4:25:00 PM