बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री

बिहार की पाठ्य पुस्तकों में चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनी शामिल की जाएगी। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पं. शुक्ल की 151वीं जयंती समारोह में की।

बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री

बिहार की पाठ्य पुस्तकों में चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनी शामिल की जाएगी। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने  रविवार को बिहार विधान परिषद् के एनेक्सी हॉल में आयोजित पं. शुक्ल की 151वीं जयंती समारोह में की।

तिवारी ने कहा कि पं. शुक्ल की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की घोषणा बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। नई पीढ़ी को पं. शुक्ल के योगदान और उनके संघर्ष से परिचित कराना जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने अगले वर्ष से पं. शुक्ल की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा का स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी द्वारा पं. शुक्ल के नाम पर संग्रहालय बनाने की घोषणा पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

तिवारी ने लोगों से आग्रह किया कि महात्मा गांधी के चंपारण आने की कहानी पढ़ने से पहले पं. राजकुमार शुक्ल के बारे में पढ़ें। पं. शुक्ल ही गांधी जी को चंपारण लेकर आए थे और चंपारण की धरती पर गांधी जी के आंदोलन ने उन्हें महात्मा के रूप में स्थापित किया। शिक्षा मंत्री ने समाज से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हमें जातियों में बंटने के बजाय एकजुट रहना चाहिए। हम सब सनातनी हैं। एक रहेंगे, तभी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने हर घर में रामचरितमानस रखने और उसके नियमित पाठ पर भी जोर दिया। साथ ही, 26 अगस्त को रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, विधान परिषद् के सभापति, शिक्षा मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने ‘शुक्ल शौर्य’ स्मारिका का विमोचन किया। लोक गायिका कल्पना पटवारी को ‘पं. राजकुमार शुक्ल कला शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में किया गया। संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Trending News

'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
Aug 23, 2026, 6:38:00 PM
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
Aug 23, 2026, 6:24:00 PM
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
Aug 23, 2026, 6:20:00 PM
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
जामताड़ा के कर्माटांड़ में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस ने किया शांत
Aug 23, 2026, 5:22:00 PM
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विभा देवी और रूबी देवी निर्विरोध निर्वाचित
Aug 23, 2026, 4:39:00 PM
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
मिथिलांचल की आवाज को बड़ी जिम्मेदारी, इंजीनियर गौरी शंकर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Aug 23, 2026, 4:25:00 PM