धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
यूआईटी प्रोडक्शन की ओर से धनबाद मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह का आयोजन पुलिस लाइन स्थित होटल बोनफायर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरे रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर नृत्य किया।

धनबाद : यूआईटी प्रोडक्शन की ओर से धनबाद मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह का आयोजन पुलिस लाइन स्थित होटल बोनफायर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरे रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान आकर्षक गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
मैथिलानी सखी की अध्यक्ष रीता चौधरी ने कहा कि “एकता हमारी पहचान है, सहयोग हमारी शक्ति है, सम्मान हमारा संस्कार है और विकास हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने शानदार सावन मिलन समारोह के आयोजन के लिए यूआईटी प्रोडक्शन को धन्यवाद दिया।
यूआईटी प्रोडक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टर रामप्रवेश ने कहा कि यह उनका पहला सावन इवेंट था, जो बेहद शानदार रहा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में नेहा, खुशबू, सोनम और अभिनव के महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार जताया। मौके पर धनबाद मैथिली सखी की अध्यक्ष रिता चौधरी, सरिता मिश्रा, नीलम मिश्रा, खुशबू कुमारी,मीनू मिश्रा, कबीता पाठक और सुनीलम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने धनबादवासियों को “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ सावन माह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
धनबाद से नीति की रिपोर्ट











