यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार के यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को झारखंड के बोकारो जिले में सवर्ण समाज और महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से शहर के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया गया।

यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार के यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को झारखंड के बोकारो जिले में सवर्ण समाज और महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से शहर  के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के कथित प्रावधानों का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने “UGC रोलबैक” के नारे लगाए। इसमें हिस्सा ले रहे प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नारे लिखे हुए तख्तों को अपने हाथों में थाम रखा था। 

सवर्ण समाज के नेताओं का कहना है कि यूजीसी के प्रावधान उनके समाज के छात्रों के लिए नुकसानदायक हैं और इससे बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इन प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए। 

इन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया, तो आने वाले चुनाव में इसका विरोध वोट के जरिए किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान इसमें शामिल सभी के चेहरे पर इस बिल को लेकर विरोध स्पष्ट रूप से दिख रहा था।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
Aug 24, 2026, 9:37:00 AM
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
Aug 24, 2026, 9:26:00 AM
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM