एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक

एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक झारखंड को एक भी स्वर्ण पदक नहीं मिला, तीन कांस्य पदकों से ही संतोष करना पड़ा।

एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक

झारखंड के बोकारो स्थित के कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रही सेकंड एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रविवार को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता में झारखंड को एक भी स्वर्ण पदक नहीं मिला और तीन कांस्य पदकों से ही संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों ने राज्य में अपेक्षित सुविधाओं की कमी को बेहतर प्रदर्शन में बाधा बताया।

राज्य तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार शाम प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष लंबोदर महतो और सचिव एंजेला सिंह ने उनका स्वागत किया। जूनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में मेघालय के देवराज मोहापात्रा ने स्वर्ण, ओडिशा के रसानंदा बिरुआ ने रजत और झारखंड-बोकारो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर रिकर्व महिला वर्ग में हरियाणा की कीर्ति ने स्वर्ण और झारखंड की सौरभी पाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

गोल्डी मिश्रा अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज ने झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। राज्य आर्चरी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि वे किसी की आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन झारखंड सरकार से खिलाड़ियों को अपेक्षित सहयोग मिलना चाहिए। जिला आर्चरी संघ की सचिव एंजेला सिंह  ने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण झारखंड के खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेलने को मजबूर हैं।


बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM