जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत

बीजेपी के बडे नेताओं में शुमार तथा राज्य के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने बडा बयान दिया है। मुंडा ने कहा है कि छात्रों के साथ गलत हो रहा है। उन्होंने यह बातें बोकारो में कही।

जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत

झारखंड में जेपीएससी मामले को लेकर छात्रों का प्रतिरोध जारी है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के अलग अलग तरह के बयान भी लगभग हर रोज आ रहे हैं। अब इसी मामले में बीजेपी के बडे नेताओं में शुमार तथा राज्य के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने बडा बयान दिया है। मुंडा ने कहा है कि छात्रों के साथ गलत हो रहा है। उन्होंने यह बातें बोकारो में कही।

इसके पहले उकरीद मोड़ के समीप भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ गलत हो रहा है। छात्र मुखर होकर अपनी बात सरकार के सामने रख रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार को उनकी बात सुनने, समझने और उस पर अमल करने की जरूरत है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग और मुकदमों का सहारा लेना उचित नहीं है। इससे उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि इस पूरे मामले का स्थायी समाधान क्या होगा और इसके विकल्प क्या हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मेहनत और परिश्रम के साथ धोखा किया गया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए और छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
Aug 24, 2026, 9:37:00 AM
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
Aug 24, 2026, 9:26:00 AM
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM