छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम अपराधियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था को आइना दिखा दिया है।

छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम अपराधियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था को आइना दिखा दिया है। मिली खबर के अनुसार बेलगाम अपराधियों ने पहले बाइक पर जा रही एक लडकी को निशाना बना कर गोली चलाया। लडकी जब बच गयी, तब अपराधियों ने उसे एक टेलर दुकान से बाहर खींचकर गोली मार दी। सरेआम घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित एक टेलर दुकान में रविवार को दो युवकों ने एक लड़की को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को एक रैपिडो बाइक पर सवार होकर एक नाबालिग लडकी अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में लडकी को निशाना बनाते हुए बाइक पर सवार अपराधियों ने फायर कर दिया। हालांकि इस दौरान लडकी झुक गयी और गोली बाइक चला रहे रैपिडो कैप्टन के कमर में जा लगी। गोली लगते ही बाइक चला रहा युवक जख्मी होकर गिर पडा। इधर बाइक चला रहे युवक के गिरने के बाद पीछे बैठी लडकी बदहवासी में एक टेलर दुकान के अंदर घुस गयी। लडकी के पीछे पीछे दोनों बदमाश भी पहुंच गये। उन्होंने दुकान से बाहर खींचकर लडकी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। लडकी का घर आरपीएस मोड ही बताया जा रहा है।

इस पूरी घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस हरकत में आयी। पुलिस के अनुसार दानापुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल  से पता चला कि घायल लड़की को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जाचं के लिए जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो यह जानकारी सामने आयी कि लड़की के साथ रहे एक युवक को भी गोली लगी है। वह भी घायल है। दोनों का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। अन्य पहलू में भी जांच की जा रही है। वही इस गोलाबारी में शामिल  युवक को भी जानकारी जुटाने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई भी की जा रही है।

Trending News

शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
Aug 24, 2026, 11:46:00 AM
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
Aug 24, 2026, 11:29:00 AM
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
Aug 24, 2026, 11:20:00 AM
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
Aug 24, 2026, 11:15:00 AM
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
Aug 24, 2026, 11:02:00 AM
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
Aug 24, 2026, 11:01:00 AM
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
Aug 24, 2026, 10:43:00 AM
 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM