धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती

धनबाद : सावन के अंतिम सोमवार पर कोयलांचल की धार्मिक नगरी मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर भक्ति के अलौकिक रंग में रंग उठा। अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती

धनबाद : सावन के अंतिम सोमवार पर कोयलांचल की धार्मिक नगरी मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर भक्ति के अलौकिक रंग में रंग उठा। अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच बाबा भूतनाथ का उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल की तर्ज पर भव्य भस्म आरती एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।

विशेष पूजा-अर्चना के संबंध में मंदिर के पुजारी ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों के दिशा-निर्देश में महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती का आयोजन संपन्न हुआ। आरती के उपरांत बाबा का मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें विशेष भोग अर्पित किया गया। पिछले दो वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर भस्म आरती की यह दिव्य परंपरा निरंतर निभाई जा रही है, जो आगे भी पूरे धूमधाम से जारी रहेगी। 

पुजारी ने बताया कि जिस प्रकार उज्जैन की अवंतिका नगरी में बाबा महाकाल की महिमा अपरंपार है, ठीक उसी प्रकार धनबाद में बाबा भूतनाथ का स्थान अत्यंत विशिष्ट और प्रसिद्ध है। मान्यता है कि बाबा भूतनाथ के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ वापस नहीं लौटता। बाबा अपने हर श्रद्धालु की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। दिनभर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं पुण्य लाभ की कामना की।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aug 24, 2026, 12:15:00 PM
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aug 24, 2026, 12:14:00 PM
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे  MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
Aug 24, 2026, 12:04:00 PM
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
Aug 24, 2026, 11:46:00 AM
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
Aug 24, 2026, 11:29:00 AM
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
Aug 24, 2026, 11:20:00 AM
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! किसानों से दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, डीसी सख्त, कार्रवाई के आदेश
Aug 24, 2026, 11:15:00 AM
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा
Aug 24, 2026, 11:02:00 AM
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
Aug 24, 2026, 11:01:00 AM
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
Aug 24, 2026, 10:43:00 AM