हजारीबाग में कार से बरामद हुए 16.50 लाख रुपये, वैध कागजात न दिखाने पर पुलिस ने जब्त की नकदी

हजारीबाग में कार से बरामद हुए 16.50 लाख रुपये, वैध कागजात न दिखाने पर पुलिस ने जब्त की नकदी

हजारीबाग जिले के चौपारण में गुरुवार रात पुलिस ने चुनावी निगरानी के दौरान बड़ी कार्रवाई की। वाहन जांच के क्रम में एक कार से 16 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम दिल्ली की एक युवती और उसके साथी युवक के पास से मिली, जो पैसों के स्रोत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे चोरदाहा चेकपोस्ट पर पंचायत सचिव-सह-दंडाधिकारी केदार साव और सब-इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक इरटिंगा कार (JH02BV-0702) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार दिल्ली निवासी आकृति कनौजिया और एक युवक के सूटकेस से पुलिस को 16.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

दोनों से जब इस भारी-भरकम रकम के स्रोत और उससे जुड़े कागजात मांगे गए, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दंडाधिकारी ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए नकदी को जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक बादल महतो और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। बरामद नकदी की जानकारी उच्च अधिकारियों और निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। फिलहाल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मामले की जांच जारी है।

Trending News

लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
Oct 14, 2026, 3:36:00 PM
 विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
Oct 14, 2026, 3:30:00 PM
 दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
Oct 14, 2026, 3:08:00 PM
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 2:58:00 PM