भरनो : जंगली हाथियों की दस्तक से अलर्ट मोड पर प्रशासन, कई गांवों में निषेधाज्ञा लागू

भरनो : जंगली हाथियों की दस्तक से अलर्ट मोड पर प्रशासन, कई गांवों में निषेधाज्ञा लागू

भरनो प्रखंड के सुपा महुवाटोली क्षेत्र में जंगली हाथियों के एक बड़े झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पतरा के समीप करीब 16 हाथियों के प्रवेश के बाद आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं और रोजमर्रा की गतिविधियां भी सावधानी के साथ की जा रही हैं।

स्थिति को नियंत्रित रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। 30 जनवरी से 15 फरवरी तक संबंधित गांवों में हर दिन शाम 6 बजे से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस अवधि में हाथियों के विचरण वाले इलाकों में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी, साथ ही सड़क जाम या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सरकारी कार्यों, बाजार-हाट, मेले, धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ, शादी-विवाह और शव यात्रा जैसी आवश्यक गतिविधियों पर लागू नहीं होगा। इस संबंध में भरनो थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि भरनो थाना क्षेत्र के मौजा सुपा, मलगो, मोरगांव, बुढ़ीपाट और महुआटोली के अलग-अलग हिस्सों में हाथियों का झुंड लगातार घूम रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज के निर्देश पर निषेधाज्ञा लागू की गई है।

वन विभाग और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की टीमें मौके पर तैनात हैं और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और हाथियों के नजदीक जाने से परहेज करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM