पूजा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

पूजा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजर प्रसाद के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी थे और रोज की तरह मंदिर में पूजा करने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना हाई स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर के नजदीक हुई। राम मूरत प्रसाद पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें मेराल स्थित अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका। बाद में उनकी हालत को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक खून बहने और सिर में गंभीर चोट के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए अस्पताल में जुटते रहे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। उनका कहना है कि यदि मेराल अस्पताल में डॉक्टर मौजूद रहते और समय पर उपचार मिलता, तो शायद राम मूरत प्रसाद की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending News

एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता
Aug 23, 2026, 7:05:00 PM
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद
Aug 23, 2026, 6:49:00 PM
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
फरक्का पर आज ज्ञान बांटने वाले लालू जी बताएं, 1996 में बिहार के लिए क्या किया ?: संजय सरावगी
Aug 23, 2026, 6:38:00 PM
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
बिहार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगी पं. शुक्ल की जीवनी : शिक्षा मंत्री
Aug 23, 2026, 6:24:00 PM
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
धनबाद: यूआईटी प्रोडक्शन का मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके
Aug 23, 2026, 6:20:00 PM
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज संचालकों की बैठक, पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Aug 23, 2026, 5:53:00 PM
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
स्थापना के 10 साल बाद भी किराए के भवनों में चल रहा विश्वविद्यालय, सांसद संजय जायसवाल बोले-MGCU को मिलेगा अपना कैंपस
Aug 23, 2026, 5:44:00 PM