यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, जानें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, जानें

चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों के चलते 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक कई प्रमुख यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने आधिकारिक सूचना जारी की है।

मरम्मत का कारण और ब्लॉक की जानकारी

राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन की मरम्मत टीआरटी मशीनों से की जाएगी। इस दौरान हर मंगलवार और शनिवार सुबह 5:30 बजे से मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा। इसके चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन रद्द या मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • -13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 14, 21, 28 नवंबर; 5, 12 दिसंबर

  • -13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 15, 22, 29 नवंबर; 6, 13 दिसंबर

  • -18109/18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी के बीच कई दिन

  • -18175/18176 हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी

  • -68029/68030 राउरकेला-झारसुगुडा मेमू: 11 अक्टूबर से 16 दिसंबर

  • -68043/68044 टाटा-राउरकेला मेमू: 20 दिसंबर से 20 जनवरी

  • -18125/18126 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 13 दिसंबर

  • -18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर से 16 दिसंबर

  • -58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 20 दिसंबर से 20 जनवरी

  • -58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर: 21 दिसंबर से 21 जनवरी

  • कुछ ट्रेनें सीमित रूट पर चलेंगी

    • -13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: कुछ दिनों तक केवल राउरकेला तक

  • -13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: केवल राउरकेला से शुरू

  • -इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862/12871/12872): कई तारीखों पर केवल टाटानगर, राउरकेला या झारसुगुडा तक

  • परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

    • -18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: टाटानगर के बजाय झारसुगुडा, संबलपुर सिटी और कटक होकर

  • -13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: कुछ दिनों तक टाटानगर के बजाय कांड्रा और सीनी स्टेशन होकर दुर्ग

  • रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक ट्रेनों या बसों का सहारा लेने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित रेलवे स्टेशन या हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

    Trending News

    महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
    महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
    Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
    दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
    विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
    विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
    Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
    दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
    दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
    Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
    गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
    गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
    Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
    वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
    वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
    Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
    पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
    पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
    Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
    वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
    वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
    Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
    वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
    वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
    Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
    वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
    वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
    Oct 13, 2026, 11:08:00 PM