निकाय चुनाव 2026: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी, भाजपा नेतृत्व को लिखा पत्र

निकाय चुनाव 2026: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी, भाजपा नेतृत्व को लिखा पत्र

झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झरिया से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद की दौड़ में उतरने का संकेत देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को औपचारिक पत्र भेजा है।

अपने पत्र में संजीव सिंह ने खुद को पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठावान और अनुशासित कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठनात्मक मर्यादाओं और राष्ट्रहित के सिद्धांतों के अनुरूप काम किया है। उन्होंने अपनी दावेदारी के समर्थन में अपने परिवार के लंबे राजनीतिक अनुभव और सामाजिक आधार का भी उल्लेख किया है।

संजीव सिंह ने पत्र में लिखा है कि उनके पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह चार बार विधायक रहे, जबकि उनकी माता कुंती देवी ने दो बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। वह स्वयं भी पहले विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वर्तमान में उनकी पत्नी रागिनी सिंह झरिया विधानसभा से विधायक के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

राजनीतिक विरासत के साथ-साथ संजीव सिंह ने जमीनी स्तर पर अपने जुड़ाव को भी रेखांकित किया है। उन्होंने बताया कि वे इस समय बीसीसीएल के सबसे बड़े मजदूर संगठन से जुड़े हुए हैं और मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस अनुभव से उन्हें आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का अवसर मिला है, जिसका उपयोग वे मेयर के रूप में शहर के समग्र विकास में करना चाहते हैं।

पत्र के अंत में संजीव सिंह ने भाजपा नेतृत्व से उनकी दावेदारी पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और उचित मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि एक अनुशासित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में वे संगठन के हर फैसले का सम्मान और पालन करेंगे।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM