धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

धनबाद जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में कार्यरत 68 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर तैनात किया गया है।

जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। झरिया, बैंक मोड़, कतरास, सिन्दरी और धनबाद जैसे संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश की गई है।

इसके अलावा, पुलिस केंद्र में पदस्थापित कई अधिकारियों को अब फील्ड में उतारते हुए विभिन्न थानों जैसे बरवडा, तोपचांची, लोयाबाद और गोविंदपुर में भेजा गया है। इस कदम को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

तबादला सूची में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को विशेष दायित्वों के तहत एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल, सीसीआर और फिंगरप्रिंट शाखा में तैनाती दी गई है।

Trending News

हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM