धनबाद में कोयला तस्करी पर ED-CBI-IT की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व डीसी-एसपी समेत कई अफसर रडार पर

धनबाद में कोयला तस्करी पर ED-CBI-IT की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व डीसी-एसपी समेत कई अफसर रडार पर

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, धनबाद में कोयला तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग ने संयुक्त रूप से वर्ष 2015 से जिले में तैनात रहे तत्कालीन उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संपत्तियों की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कदम को कोयला माफिया और प्रशासन के कथित सांठगांठ पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, धनबाद के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार को इस पूरे नेटवर्क का कथित प्रमुख माना जा रहा है। आरोप है कि राज्य सरकार को जानकारी में लिए बिना संगठित तरीके से कोयला तस्करी का संचालन किया गया। इसी कड़ी में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग ने संजीव कुमार की भूमिका को केंद्र में रखते हुए जांच की रफ्तार तेज कर दी है।

सूत्र बताते हैं कि अमर पांडेय सहित कई डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। तत्कालीन इंस्पेक्टर रंधीर सिंह समेत अनेक अधिकारी अब एजेंसियों की फाइलों में दर्ज हैं। कोयला तस्करों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान ईडी को महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा और कई डायरियां बरामद हुई हैं, जिन्हें जांच का आधार बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि कोयला तस्करी पर निर्णायक चोट करने के लिए केंद्र सरकार पहले ही उच्चस्तरीय बैठक कर चुकी है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह सचिव स्वयं निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे साफ है कि कार्रवाई को शीर्ष स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM