धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13351/13352) के विस्तार को हरी झंडी दे दी है।

धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

धनबाद : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13351/13352) के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। अब यह ट्रेन केवल अलप्पुझा तक सीमित न रहकर आगे तिरुवनंतपुरम उत्तर तक चलाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से धनबाद के सांसद ढुलू महतो को इस बात की जानकारी दी। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रेल मंत्रालय ने जनहित और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

इन यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

केरल की राजधानी तक सीधी पहुंच - इस नए विस्तार के बाद धनबाद, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से दक्षिण भारत (केरल) की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे तिरुवनंतपुरम उत्तर तक की यात्रा कर सकेंगे।

लंबी दूरी के यात्रियों को सहूलियत - झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों से दक्षिण भारत जाने वाले छात्रों, कामगारों, मरीजों और पर्यटकों के लिए यह ट्रेन अब और अधिक उपयोगी साबित होगी।

सांसद ढुलू महतो ने जताया आभार

इस महत्वपूर्ण सफलता पर सांसद ढुलू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़ी हर समस्या और मांग को प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, ताकि धनबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों को देश के हर कोने के लिए बेहतर और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिल सके।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Oct 23, 2026, 9:03:00 AM
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
Oct 23, 2026, 8:57:00 AM
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
Oct 23, 2026, 8:51:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
Oct 23, 2026, 8:29:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
Oct 23, 2026, 8:20:00 AM
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Oct 22, 2026, 9:45:00 PM
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM