कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास थाना क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वाले 16 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है।

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वाले 16 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी उपद्रवियों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद
मेले में उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर कतरास पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व मेला परिसर मेंस आपस में भिड़कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर मोर्चा संभाला और हुड़दंगियों को खदेड़ते हुए 16 युवकों को दबोच लिया।
असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पकड़े गए सभी 16 युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से मेला क्षेत्र में मनचलों और हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया है।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट













