SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2026) को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश

धनबाद : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2026) को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने समय-सारणी के आलोक में कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तारित की गई नई समय सीमा के भीतर सभी गतिविधियों, दावों, आपत्तियों और तय सुनवाइयों का निष्पादन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

अन्य सभी मामलों का निपटारा करने के निर्देश तय समय पर करने के निर्देश दिए

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), अतिरिक्त  सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों व निर्वाचन कर्मियों को निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों में प्रथम और द्वितीय नोटिस के निपटारे की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने व बीएलओ द्वारा गृह भ्रमण के बावजूद दस्तावेज न देने वाले मतदाताओं का सत्यापन और नोटिस से इतर अन्य सभी मामलों का निपटारा करने के निर्देश तय समय पर करने के निर्देश दिए।

सत्यापन व डिजिटलीकरण का कार्य एक नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए

इसके साथ ही, प्रपत्र-छह, 6A, सात और आठ के तहत प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का डिजिटलीकरण भी 31 अक्टूबर तक पूरा करने को निर्देशित किया गया। वहीं छूटे हुए पात्र नागरिकों के प्रपत्र-6 का घर-घर जाकर सत्यापन और डिजिटलीकरण का कार्य एक नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निपटारा 23 नवंबर तक सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा- 30 नवंबर, 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है

उपायुक्त ने कहा कि 30 नवंबर, 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है, अतः सभी अधिकारी पूरी सजगता से कार्य करें। कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न एवं कोई अपात्र व्यक्ति जुड़े न। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के इस मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए। दैनिक प्रगति की निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Oct 23, 2026, 9:33:00 AM
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Oct 23, 2026, 9:03:00 AM
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
Oct 23, 2026, 8:57:00 AM
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
Oct 23, 2026, 8:51:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
Oct 23, 2026, 8:29:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
Oct 23, 2026, 8:20:00 AM
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Oct 22, 2026, 9:45:00 PM