SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर

धनबाद : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

उपायुक्त ने कहा- SSLNT अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बेड का अत्याधुनिक मैटरनल एंड चाइल्ड केयर अस्पताल बनाया जाएगा

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एसएसएलएनटी अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बेड का अत्याधुनिक मैटरनल एंड चाइल्ड केयर अस्पताल बनाया जाएगा। इसके क्रियान्वयन और आवश्यक संरचना के आकलन के लिए प्रभारी सिविल सर्जन, डीएमएफटी पीएमयू और भवन निर्माण विभाग की संयुक्त टीम स्थल का विस्तृत निरीक्षण करेगी। जबकि ग्रामीण स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोविंदपुर प्रखंड के नगरकियारी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बुनियादी इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण उपचार मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी विंग को सुदृढ़ किया जाएगा

साथ में सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण उपचार मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी विंग को सुदृढ़ किया जाएगा। जबकि जिले में मोतियाबिंद के मरीजों को समय पर सर्जरी की सुविधा देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल के अतिरिक्त एक अन्य चिह्नित स्वास्थ्य केंद्र में भी नई आई ओटी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जिले के नर्सिंग स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त नर्सिंग ट्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही संस्थान के विस्तार पर भी विस्तृत विचार-विमर्श कर कदम उठाए जाएंगे।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित जरूरतमंद बच्चों को चश्मा सहित अन्य सभी आवश्यक चिकित्सीय सहायक उपकरण व सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी

वहीं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित जरूरतमंद बच्चों को चश्मा सहित अन्य सभी आवश्यक चिकित्सीय सहायक उपकरण व सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली सहिया की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से उनके परफॉर्मेंस का नियमित आकलन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, आधारभूत संरचना व उपकरणों की खरीद, मोतियाबिंद के इलाज के लिए एमओयू, आउटसोर्सिंग व तकनीकी पदों पर बहाली सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा- सभी कार्य और प्रतिनियुक्तियों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारे ताकि आम नागरिकों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें

उपायुक्त ने कहा कि सभी कार्य और प्रतिनियुक्तियों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारे ताकि आम नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंजु दास, डीईओ अभिषेक झा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डीपीसी रेखा सिंह, वीबीडी पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Oct 23, 2026, 9:33:00 AM
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Oct 23, 2026, 9:03:00 AM
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
Oct 23, 2026, 8:57:00 AM
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, गरमा गए तेजस्वी
Oct 23, 2026, 8:51:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू
Oct 23, 2026, 8:29:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम चार बजे तक होगा मतदान
Oct 23, 2026, 8:20:00 AM
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
MLC चुनाव से पहले शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कपड़ा व कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Oct 22, 2026, 9:45:00 PM